ग्राहकों के साथ अटूट रिश्ते और संतुष्टि की विरासत के लिए जाने जाने वाले देश के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने 9 जुलाई को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार बांटे। इसके लिए राजौरी गार्डन स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के विशाल स्टोर पर पुरस्कार के समर सीज़न स्पेशल ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस गर्मी के मौसम में समर ड्रॉ ऑफर के तहत 50 लाख रुपये के पुरस्कार के लिए अभिनेत्री कशिका कपूर और अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने लकी विजेताओं के कूपन निकाले। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ये अपनी तरह का अनूठा ऑफर है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की 100 फीसद ग्राहक संतुष्टि प्राप्त करने की गहरी रुचि और प्रयास के तहत इस तरह के आयोजन ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का दिल जीत लिया है।

50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के तहत 5 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। इस लक्की ड्रा में कूपन संख्या – 25097172, 25256966, 25217496, 25005373, और 25244259 ने 10-10 लाख रुपये जीते।

इस अवसर पर अभिनेत्री कशिका कपूर और उल्का गुप्ता ने 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में खरीदारी करते रहने और रोमांचक पुरस्कार जीतते रहने के लिए प्रोत्साहित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here