प्रेस विज्ञप्ति
इन्ट्यूटिव के नए दा विंची 5 सिस्टम के साथ भारत में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी के विकास का नया दौर शुरू होगा
इस नैक्स्ट-जनरेशन के मल्टीपोर्ट प्लेटफॉर्म ने फोर्स फीडबैक टेक्नोलॉजी, 10 गुना ज्यादा कंप्यूटिंग पॉवर, इंटीग्रेटेड वर्कफ्लो और कनेक्टेड लर्निंग क्षमताएं प्रदान कीं।
नई दिल्ली, 18 सितंबर, 2026: मिनिमली इन्वेजिव केयर में ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर और रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कंपनी, इन्ट्यूटिव ने आज भारत में नई जनरेशन का रोबोटिक-असिस्टेड सर्जिकल सिस्टम, दा विंची 5 पेश किया।
दा विंची 5 ने दा विंची एक्सआई के अत्यधिक फंक्शनल डिजाईन को आगे बढ़ाते हुए उसमें 150 से अधिक नए फीचर शामिल किए हैं। यह भारत में इंट्यूटिव के दा विंची सिस्टम पोर्टफोलियो में सबसे नई पेशकश है। इस सिस्टम का इस्तेमाल भारत में आज तक 200,000 से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाओं में हो चुका है। भारत में दा विंची 5 के आ जाने से भारत में चुनिंदा हॉस्पिटल और प्रोग्राम इस प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव बढ़ा सकेंगे। इससे देश में बढ़ते हुए रोबोटिक सर्जरी समुदाय में जवाबदेही के साथ इसके एडॉप्शन को बढ़ावा मिलेगा।
दा विंची 5 सिस्टम सर्जिकल प्रक्रियाओं में निम्नलिखित सुधार पेश करता हैः
- सर्जन को प्रक्रियाओं का ज्यादा बेहतर एहसास मिलता है, जिससे सर्जरी के नतीजे बेहतर होते हैं। अपनी तरह की पहली फोर्स फीडबैक टेक्नोलॉजी सर्जरी के दौरान सर्जन को टिश्यू पर पड़ने वाले बल का बेहतर एहसास प्रदान करती है, जिससे वो दा विंची 5 कंसोल हैंड कंट्रोल द्वारा पड़ने वाले दबाव या खिंचाव को ज्यादा अच्छी तरह से समझ पाते हैं। यह आज तक का सबसे अधिक रियलिस्टिक 3डी दा विंची विजन सिस्टम है, जो ज्यादा व्यावहारिक एवं इमर्सिव सर्जन कंसोल प्रदान करता है।
- सर्जन मुख्य उपकरणों के इंटीग्रेशन में ज्यादा स्वतंत्रता प्राप्त करते हैं और उन्हें आसानी से नियंत्रित कर पाते हैं, जिससे ऑपरेशन की एफिशिएंसी बढ़ती है। इजी-टू-लर्न सिस्टम के साथ वर्कफ्लो व्यवस्थित होता है। केयर टीमों को एक यूनिवर्सल यूजर इंटरफेस प्राप्त होता है और टास्क को ऑटोमेट करने के लिए सिस्टम डायनैमिक असिस्टैंस प्रदान करता है।
- 10,000 गुना ज्यादा कंप्यूटिंग पॉवर और नए सेंसर, सॉफ्टवेयर एवं एडवांस्ड प्रोसेसर के साथ एक इंटैलिजेंट प्लेटफॉर्म ज्यादा कारगर जानकारी प्रदान करता है, जिससे सर्जन्स को मरीजों के लिए अपनी सर्जिकल परफॉर्मेंस को समझने और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा उपयोगी डेटा मिलता है।
रोहित महाजन, वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, भारत, इन्ट्यूटिव ने कहा, ‘‘दा विंची 5 की शुरुआत भारत में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी के विकास की ओर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परिवेश का जैसे-जैसे विकास हो रहा है, वैसे-वैसे ध्यान केवल टेक्नोलॉजी को अपनाने की बजाय इस ओर केंद्रित हो रहा है कि इनोवेशन किस प्रकार लगातार सर्जरी में सुधार ला सकता है, मरीजों को बेहतर नतीजे प्रदान कर सकता है, और हैल्थकेयर डिलीवरी को मजबूत बना सकता है। दा विंची 5 सर्जनों और केयर टीमों को फोर्स फीडबैक जैसी आधुनिक क्षमताओं, बेहतर कंप्यूटिंग पॉवर, इंटीग्रेटेड वर्कफ्लो और कनेक्टेड लर्निंग द्वारा लगातार बेहतर परफॉर्मेंस और पेशेंट केयर प्रदान करने में मदद करता है। इन्ट्यूटिव में हम केवल नई टेक्नोलॉजी पेश करने पर नहीं, बल्कि हॉस्पिटल्स, सर्जन्स और हैल्थकेयर टीमों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, ताकि भारत में रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के जवाबदेह और सस्टेनेबल उपयोग के लिए जरूरी प्रशिक्षण, क्लिनिकल प्रमाण और सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो सके।’’
ईमान जेड्डी, पी.एच.डी, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, दा विंची प्लेटफॉर्म्स एवं प्रोडक्ट ऑपरेशंस, इन्ट्यूटिव ने कहा, ‘‘दा विंची 5 अगली जनरेशन की रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी है, जिसमें एक ही प्लेटफॉर्म में एडवांस्ड सेंसिंग और विजन टेक्नोलॉजी, इंटैलिजेंट सॉफ्टवेयर और इंटीग्रेटेड वर्कफ्लो शामिल है। ये क्षमताएं मिलकर सर्जन्स को ज्यादा उपयोगी जानकारी, ज्यादा जागरुकता, और सुगम सर्जिकल अनुभव प्रदान करती हैं। हम भारत में दा विंची 5 पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिसके साथ रोबोटिक सर्जरी ईकोसिस्टम लगातार विकास करेगा और आगे बढ़ेगा।’’
दा विंची का उपयोग दुनिया में 15,000 से अधिक सर्जन कर चुके हैं, जिससे इस बारे में गहरी जानकारी मिलती है कि सर्जन इस प्लेटफॉर्म पर किस प्रकार काम करते हैं। यह अनुभव उस बढ़ते हुए क्लिनिकल प्रमाण में शामिल हो गया है, जिसमें इन्ट्यूटिव टेक्नोलॉजीज से संबंधित 50,000 से अधिक पीयर-रिव्यूड पब्लिकेशन भी शामिल हैं।
दा विंची 5 को भारत में यूरोलॉजिक, गायनेकोलॉजिक और जनरल सर्जरी, कार्डियेक और थोरेस्कोपिक सर्जरी जैसी विभिन्न सर्जरी के लिए इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।
About Intuitive India
Intuitive Surgical India Pvt Ltd, the subsidiary of Intuitive Surgical, Inc. (Nasdaq: ISRG), is a global technology leader in minimally invasive care and the pioneer of robotic-assisted surgery (RAS). Intuitive India brings two decades of leadership in advanced robotics, including the da Vinci surgical system.
A growing community of passionate and committed Indian surgeons are adopting the solutions in indication areas including gynaecology, urology, general surgery and surgical oncology, among others. Today, India has more than 2,000 robotic-assisted trained surgeons and more than 275 da Vinci robotic-assisted surgical systems installed across major private and government hospitals. More than 200,000 da Vinci procedures have been performed in India to date, and the country’s growing evidence base includes 50 clinical studies.
For more information:
Leela Sathyanarayana Leela.Sathyanarayana@intusurg.com
Riti Ray riti.ray@genesis-bcw.com





















