विस्टा स्क्वायर मॉल में शुरू हुआ नया मल्टीप्लेक्स, 3 स्क्रीन, 574 दर्शकों की क्षमता और डॉल्बी एटमॉस साउंड से सिनेमा का मिलेगा प्रीमियम अनुभव
गुरुग्राम। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के सिनेमा ब्रांड देवगन सिनेएक्स ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए गुरुग्राम में अपना दूसरा मल्टीप्लेक्स शुरू किया है। सेक्टर 82A स्थित विस्टा स्क्वायर मॉल में लॉन्च किए गए इस नए मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन हैं और इसकी कुल दर्शक क्षमता 574 सीटों की है। इनमें डॉल्बी एटमॉस तकनीक से लैस एक विशेष ऑडिटोरियम भी शामिल है।
इससे पहले देवगन सिनेएक्स ने गुरुग्राम के Elan Epic में अपना पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब विस्टा स्क्वायर मॉल में दूसरी प्रॉपर्टी के साथ कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के मनोरंजन बाजार में अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
देवगन सिनेएक्स फिलहाल देश के 19 शहरों में 20 प्रॉपर्टीज के साथ 60 स्क्रीन संचालित कर रहा है। कंपनी की इस वर्ष 30 अतिरिक्त स्क्रीन शुरू करने की योजना है। इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में भी नए मल्टीप्लेक्स की घोषणा की जा चुकी है।
लग्जरी और तकनीक का अनूठा संगम
नए मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के आराम और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां प्रत्येक ऑडिटोरियम में रिक्लाइनर सीटिंग की सुविधा दी गई है। मल्टीप्लेक्स की खासियतों में शहर की सबसे बड़ी स्क्रीन में से एक 55 फीट की विशाल स्क्रीन भी शामिल है।
इसके अलावा दर्शकों के लिए मल्टी-कुज़ीन फूड एंड बेवरेज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें प्रीमियम और गॉरमेट फूड विकल्प भी शामिल हैं। तकनीक को ध्यान में रखते हुए सीट पर लगे क्यूआर कोड के माध्यम से दर्शक अपनी सीट से ही खाने-पीने की चीजें ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य सिनेमा देखने के अनुभव को लग्जरी हॉस्पिटैलिटी, प्रीमियम डाइनिंग और आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना है।
सिनेमा के नए अनुभव देने की कोशिश
लॉन्च के अवसर पर देवगन सिनेएक्स के सीईओ अजय अग्रवाल ने कहा, “गुरुग्राम में अपना दूसरा मल्टीप्लेक्स शुरू करके हम दिल्ली-एनसीआर के बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गुरुग्राम में सिनेमा देखने वाले दर्शकों की बड़ी संख्या और फिल्मों के प्रति उनका उत्साह इसे हमारे विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “शुरुआत से ही हमारा उद्देश्य पूरे देश में लग्जरी एंटरटेनमेंट के नए मानक स्थापित करना और दर्शकों को सिनेमा देखने का एक बेहतर और यादगार अनुभव देना रहा है। यह विस्तार इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।”
देवगन सिनेएक्स का यह नया मल्टीप्लेक्स गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे मनोरंजन और लाइफस्टाइल बाजार में प्रीमियम सिनेमा अनुभव को एक नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
Ajay Devgn’s Devgn CineX Strengthens Its Presence in Delhi NCR with Second Multiplex!
The new multiplex features 3 screens, including a Dolby Atmos auditorium, further enhancing the brand’s premium movie-watching experience.
https://www.instagram.com/p/DfT9AwLCNdf/?img_index=5&srtk=MXd1djRzMmRvbGtjOA==
Ajay Devgn’s Devgn CineX has firmly established itself in the luxury entertainment space, currently operating with 60 screens in 20 properties across 19 locations with 30 more screens underway this year. Having announced new multiplexes in Hyderabad and Bengaluru, the brand continues to strengthen its presence across key markets. Following the positive response to its first property at Elan Epic, Devgn CineX has now expanded its footprint in Gurugram with the launch of its second multiplex at Vista Square Mall.
This expansion reflects the brand’s objective of establishing itself as a key market leader by tapping into diverse markets. Located in Sector 82A at Vista Square Mall by SMARR Realty, the new multiplex has a total seating capacity of 574. With entertainment being a significant part of the lifestyle of audiences across India, Devgn CineX remains committed to innovation, offering not only the best in entertainment but also curating unique experiences in hospitality, premium dining and technology, striving to be the go-to brand for passionate cinema fans.
Premium Features and Enhanced Movie -Going Experience
Adding to the luxury experience, Devgn CineX offers recliner seating in every auditorium, ensuring enhanced comfort for audiences. Among its many highlights, the multiplex features one of the biggest screens in the city with a size of 55 ft, alongside a multicuisine food and beverage selection, including gourmet offerings that further elevate the signature Devgn CineX experience. Further enhancing convenience, customers can use QR codes from their seats to access services and place orders, bringing together comfort, premium dining and technology for a seamless movie-going experience.
Speaking about the launch, Ajay Agrawal, CEO, Devgn CineX, said, “We are delighted to strengthen our presence in the Delhi NCR market with the launch of our second multiplex in Gurugram. The city has immense potential, with a large and enthusiastic cinema-going audience, making it a natural market for our expansion. From the outset, our goal has been to set new benchmarks in luxury entertainment across pan-India and offer audiences an elevated movie-going experience. We are positive about the journey ahead, and this expansion reflects our commitment to creating experiences that shape memories.”





















