नई दिल्ली, 12 सितंबर, 2026 – टेरो इंडिया ने नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित द ग्रैंड में “अनबॉक्सिंग द स्पिरिट ऑफ़ मुए थाई” थीम पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी मुए थाई पहल शुरू करके भारत के मनोरंजन-खेल इकोसिस्टम में अपने विस्तार को आगे बढ़ाया है। इस कार्यक्रम में टेरो एंटरटेनमेन्ट, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ थाईलैंड, फेयरटेक्स फाईट के लीडर्स और भारत के खेल व मीडिया समुदाय के सदस्य शामिल हुए, ताकि देश में मुए थाई को एक खेल के तौर पर विकसित करने के टेरो के विज़न को सबके सामने लाया जा सके।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ थाईलैंड के गवर्नर डॉ. गोंगसाक योदमनी का एक वीडियो संदेश था, जिसमें मुए थाई के ज़रिए दोनों देशों को एक साथ लाने के रॉयल थाई सरकार के विज़न को पेश किया गया।

डॉ. योदमनी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि रॉयल थाई सरकार मुए थाई को एक अहम राष्ट्रीय सॉफ्ट-पावर संपत्ति मानती है – जो एक सांस्कृतिक मार्शल आर्ट और आर्थिक विकास का ज़रिया, दोनों है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ थाईलैंड भारत में इस पहल को तीन मुख्य आधारों के ज़रिए सपोर्ट करेगीः

o भारतीय कोच और एथलीटों को मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और ट्रेनिंग देकर स्टैंडर्ड मुए थाई को बढ़ावा देना;
o दोनों देशों के बीच संबंधों और स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देना;
o सर्टिफाइड इक्विपमेंट, जिम एक्रेडिटेशन और इवेंट ऑर्गनाइज़ेशन के ज़रिए मुए थाई के व्यापक इकोसिस्टम को सपोर्ट करना।

उन्होंने कहा, “भारत एक बड़ी आबादी और युवाओं की बड़ी संख्या वाला ऐसा बाज़ार है, जहाँ कॉम्बैट स्पोर्ट्स और फ़िटनेस के प्रति उत्साह तेज़ी से बढ़ रहा है।”

टेरो एंटरटेनमेन्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर और फ़ाउंडर ब्रायन एल. मार्कर ने कहा, “टेरो एंटरटेनमेन्ट की स्थापना 1990 में हुई थी और थाईलैंड में लगभग चार दशकों से बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा देने का हमारा शानदार इतिहास रहा है। टेरो इंडिया के साथ, अब हमारी योजना इस गतिशील बाज़ार में भी वैसा ही करने की है। युवाओं की विशाल आबादी के कारण, खेल आयोजनों और खेल कार्यक्रमों के विकास के लिए भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में बेहतर स्थिति में है। टेरो इंडिया की योजना 3Û3 बास्केटबॉल और मुए थाई के साथ शुरुआत करने की है। भविष्य में हम कई अन्य रोमांचक खेलों और मनोरंजन कार्यक्रमों तक भी विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।”

टेरो इंडिया के एमडी और सीईओ, और टेरो एंटरटेनमेंट के पार्टनर, चंद्रकांत सिंह (सीके) ने कहा, “मुए थाई सिर्फ़ एक कॉम्बैट स्पोर्ट नहीं है; यह सदियों पुरानी थाई परंपरा पर आधारित एक अनुशासन है, जो सम्मान, फोकस और मज़बूती पर टिका है। भारत के लिए हमारी योजना मुए थाई को सही तरीके से पेश करने की हैः हम जागरूकता और पहुँच से शुरुआत करना, थाईलैंड के बेहतरीन कैंप और कोच के साथ पार्टनरशिप करके ट्रेंड टैलेंट तैयार करना, और भारतीय फाइटर्स के लिए इस खेल में सबसे ऊँचे लेवल तक पहुँचने का एक साफ़ कॉम्पिटिटिव रास्ता बनाना चाहते हैं।”

टेरो इंटरनेशनल के सीएमओ, विकास टंडन ने कहा, “आज का दिन सिर्फ़ एक लॉन्च से कहीं ज़्यादा था; यह भारत और थाईलैंड का एक सच्चा मिलन था, दो ऐसी संस्कृतियाँ जो परंपरा, विरासत और खेल के लिए एक-दूसरे का सम्मान करती हैं। स्वागत समारोह से लेकर स्टेज पर वाई क्रू और राम मुए के प्रदर्शन तक, हर पल में वह जुड़ाव झलकता था। हम थाई विरासत की इस असली चीज़ को भारतीय दर्शकों तक पहुँचाने और कुछ ऐसा बनाने में बहुत संभावना देखते हैं जो सच में दोनों देशों का हो।” टेरो ने उन्हें सशक्त बनाने का मिशन शुरू किया है। सिर्फ़ एक महीने में, हमने भारत में दो खेलों को बड़े पैमाने पर लॉन्च किया है।
दोपहर का मुख्य आकर्षण थाईलैंड के फेयरटेक्स के ट्रेनर खुन अरियावत “प्रेम” और उनकी टीम द्वारा किया गया लाइव मुए थाई प्रदर्शन था। उन्होंने दर्शकों को वाई क्रू और राम मुए के बारे में बताया। यह एक पारंपरिक डांस है जिसे फाइटर्स हर मुकाबले से पहले अपने गुरुओं, पूर्वजों और माता-पिता के प्रति सम्मान दिखाने के लिए करते हैं।