लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन समारोह लालकिला मैदान में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी , आसाम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा, दीपेंद्र पाठक स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दिल्ली पुलिस, राजीव रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया, लीला के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार के कर कमलो से संपन्न हुआ| लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार के मुताबिक़ काशी और मथुरा के विद्वान पंडितों द्वारा हवन , पूजा आदि रस्मों के साथ हुए भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत लीला का मंचन शुरू हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा रामलीला हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ संस्कृति का आदान प्रदान करती है, और उन्हें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करती है।दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सभी राम भक्तो को नवरात्र पर्व की बधाई दी। अर्जुन कुमार ने बताया आज गणेश पूजन से शुरू हुई लीला में शिव पार्वती प्रसंग , नारद मोह, से लेकर रावण वेदवती संवाद तक की लीला के मंचन में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारो ने अभिनय किया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार , महासचिव सुभाष गोयल , वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट सत्यभूष्ण जैन , राजन चोपड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका, स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया।इस अवसर पर अर्जुन कुमार के मुताबिक हम पूरी तरह से हाईटेक डिजिटल तरीके से लीला करते है देश विदेश के कई टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
अदिति राव हैदरी ने फैशन डिजाइन में रखा पहला कदम, सत्य...
मुंबई : सत्य पॉल ने लकमे फैशन वीक में अदिती राव हैदरी के साथ मिलकर एक खास कलेक्शन पेश किया। यह अदिति का फैशन...
दो ग्लोबल आइकन्स एक साथ आए एक ऐसे खास पल में,...
एक ऐतिहासिक पल में, पहली बार भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन और हॉलीवुड एक्टर रायन गोसलिंग एक एक्सक्लूसिव वर्चुअल बातचीत के लिए साथ आए —...
गुरुग्राम में खुला नेचुरोपैथी और एक्यूपंक्चर का Rejua Energy Oasis, MLA...
गुरुग्राम में प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया और सशक्त अध्याय जुड़ गया है। Rejua Energy Oasis का भव्य शुभारंभ हरियाणा की लोकप्रिय...
रोहित सराफ की दाढ़ी ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या नए किरदार की...
रोहित सराफ का ट्रांसफॉर्मेशन हमेशा चर्चा में रहता है। फिर चाहे सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में उनका बॉय-नेक्स्ट-डोर लुक हो या The Revolutionaries...
फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में आएगी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रमैया.
नई दिल्ली:फरवरी 2026 में दर्शकों को सिनेमाघरों में एक ज़बरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रमैया’ देखने को मिलेगी, जो इंटेंसिटी, कच्चे इमोशन और हाई-वोल्टेज ड्रामा...
अदिति राव हैदरी ने फैशन डिजाइन में रखा पहला कदम, सत्य...
मुंबई : सत्य पॉल ने लकमे फैशन वीक में अदिती राव हैदरी के साथ मिलकर एक खास कलेक्शन पेश किया। यह अदिति का फैशन...





















