नई दिल्ली, “नारी सशक्तिकरण से सशक्त भारत: विकसित भारत की ओर” विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई 2025 को डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक किया गया। यह आयोजन श्री लुंबराम चौधरी जी, सांसद (लोकसभा), जालोर-सिरोही, राजस्थान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद श्रीमती बिजुली कलिता मेधी जी (गुवाहाटी, असम), सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी (छत्तीसगढ़) एवं माननीय सांसद श्री लुंबराम चौधरी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम का समापन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बामनिया जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में न केवल आयोजन को संबोधित किया, बल्कि नारी सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। उनके विचारों ने यह स्पष्ट किया कि जब तक समाज की आधी आबादी को समान अवसर नहीं मिलते, तब तक कोई भी राष्ट्र पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकता।

यह आयोजन हर दृष्टिकोण से प्रेरणादायक, जानकारीवर्धक और ऊर्जा से भरपूर रहा। पूरे भारत से हज़ारों की संख्या में विद्यार्थियों, युवा प्रोफेशनल्स, शिक्षकों, महिला वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों, घरेलू महिलाओं और समाजसेवियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी में चर्चा के दौरान कई जीवन बदलने वाली कहानियाँ सामने आईं, जिन्होंने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। प्रदर्शनी स्टॉल्स पर तकनीकी नवाचार, सामाजिक पहल, महिला नेतृत्व की सफलता की कहानियाँ और सरकारी योजनाओं की प्रगति को देखकर आगंतुकों में गहरी समझ और गर्व की भावना उत्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here