आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की 105वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार ने उनके अद्वितीय योगदान और प्रेरणादायी जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष चाँदी का स्मृति सिक्का जारी किया।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह का आयोजन पी.एच.डी. चेम्बर ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ. मुनि श्री अभिजीत कुमार जी स्वामी एवं मुनि श्री जागृत कुमार जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

 

समारोह में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा राज्यसभा सांसद माननीय श्री लहर सिंह सिरौया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर पी.एच.डी. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से तथा जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, दिल्ली के तत्वावधान में अनेक गणमान्य व्यक्तियों, साधु-साध्वियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी श्रीमती सुनीता जैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here