खाना पकाना एक कला है जो दिलों को करीब लाती है और घर को संवारती है। आदि काल से अच्छा खाना और खुशनुमा यादें हर परिवार का हिस्सा बनी रही हैं।पीजन में हम जो भी करते हैं, उसके पीछे यही विचार होता है। यह हमारी प्रतिबद्धता में भी दिखता है जिसमें हम खाना पकाने को न केवल आरामदेह और आसान बनाना चाहते हैं बल्कि बढ़ती पीढ़ी के लिए उसे स्वास्थ्यकर भी बनाना चाहते हैं।
पीजन के इलेक्ट्रिक राइस कूकर की पूरी रेंज में चावल बनाना एक बेहतरीन अनुभव है। यह ऑटोमेटिक कुक और कीप-वार्म राइस कूकर्स न केवल चावल को ताजा बनाए रखते हैं बल्कि पोषक तत्वों को भी कायम रखते हैं।ब्लॉसम राइस कूकर पांच साल की वारंटी के साथ आता है। इसकी बॉडी मजबूत है। इस प्रोडक्ट का हैंडल बेहद आकर्षक है। यह एक समान गरमाहट देता है। एक जैसा-ही पकाता भी है। इससे खाना परोसने तक चावल इसमें गरम रहते हैं। इस कूकर में और भी बेहतरीन व्यंजन बनाए जा सकते हैं, जैसे- ओट्स, पोहा, पुलाव और बिरयानी।
पीजन के बारे में :किचन अप्लायंसेस और कुकवेयर इंडस्ट्री में पीजन भारत का अग्रणी ब्रांड है। देश की होम अप्लायंसेस बनाने वाली प्रमुख कंपनी स्टोवक्राफ्ट ने ही पीजन को विकसित किया है। यह खास उन लोगों के लिए जिन्हें खाना पकाने से प्यार है। यह ब्रांड आम लोगों के लिए खाना पकाना आसान, आरामदेह और स्वास्थ्यकर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी विस्तृत रेंज में 500 इनोवेटिव प्रोडक्ट्स आते हैं, जो हर आधुनिक भारतीय किचन की जरूरत है।
स्टोवक्राफ्ट के बारे में:स्टोवक्राफ्ट भारत की सबसे बड़ी किचन अप्लायंसेस कंपनी है। कंपनी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर ऐसे उत्कृष्ट प्रोड्कट बनाती है जो दिखने में जितने अच्छे हैं, उतने ही आरामदेह भी हैं। कंपनी के दो प्रमुख ब्रांड्स हैं- पीजन और गिलमा। इन ब्रांड्स के माध्यम से स्टोवेक्राफ्ट ने प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत शृंखला बाजार में उतारी है। इसमें प्रेशर कुकर, नॉन-स्टिक कुकवेयर, गैस और इंडक्शन कुकटॉप, मिक्सर ग्राइंडर्स, चिमनी और हॉब्स शामिल हैं।