नई दिल्ली, सितम्बर 2023 पूर्व संध्या करम महोत्सव -2023 के आयोजन मशाल सोशल वेल्फेयर सोसाईटी (रजि) संगठन के संरक्षक श्री युवराज बोध एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहन बड़ाईक के नेतृत्व में एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में हुआ।
करम पूजा महोत्सव को जनजातीय मंत्रालय एवं ट्राईफेड के सौजन्य से आयोजित किया गया।
इस शुभ-अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा जी (माननीय जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार) मंत्रालय के विशेष कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण शामिल नही हो सके लेकिन उन्होंने अपना शुभ संदेश वीडियो द्वारा भेजा जिसमें उन्होंने करम महोत्सव महापर्व की सभी को शुभकामनाएं दी और इस तरह के आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने वाली हर त्योहार को आगे भी हर संभव सहायता देने के लिए बोला।
संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री युवराज बोध ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोक-सभा सांसद श्री जुएल ओराम जी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मशाल सोशल वेल्फेयर सोसाईटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विभिन्न जनजातीय आदिवासी पर्व त्यौहारों का आयोजन पिछले कई वर्षों से आयोजित करते आ रही है। संस्था द्वारा आदिवासी पारंपरिक कला संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य अत्यन्त सराहनीय है। आज दिल्ली के अंदर विभिन्न प्रदेशों से आए लगभग 30 लाख आदिवासी6 समाज प्रवास करते हैं जो दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करते हैं।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहन बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि “करम पर्व मुख्यता झारखण्ड, छत्तीसगढ, ओडिशा और बिहार के जनजातीय समुदायों का बहुत बड़ा पर्व है”। आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन से जुड़ा हुआ है यह पर्व भादो महीने के एकादशी के शुक्ल पक्ष के दिन मनाई जाती है। महिलाएं करम देवता का व्रत-उपवास कर अपने घर की सुख समृद्धि तथा भाई की दीर्घायु हेतु उपासना करती हैं।