हिंदी पंजाबी मराठी, गुजराती और इंग्लिश में एक साथ गणपति जी का भजन जय जय देवा सिंगर विकी अहूजा जी द्वारा लांच भक्ति और भाषा का अद्भुत संजोग है यह भजन : सिंगर विकी अहूजा
पावन गणपति महोत्सव के शुभ अवसर पर सिंगर विकी आहूजा द्वारा जय जय देवा गणपति जी का भजन पांच विभिन्न भाषाओं में लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर सिंगर विकी आहूजा ने बताया इस भजन को सभी भक्त गण एवं आप लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं l आज के इतिहास में पहली बार 5 भाषाओं में गणपति जी का भजन गाया गया। इस साल का यह सबसे अद्भुत भजन है।
इस भजन की मार्केटिंग परफेक्ट मार्केटिंग, यूएसए ने की है। इस भजन के सिंगर और डायरेक्टर खुद विकी आहूजा जी हैं। वीडियोग्राफी शंकर कपूर जी ने की है। इसके लिरिक्स अनवर गुजराती और विक्की आहूजा जी ने लिखे हैं।
भक्तजनों का और जनता का काफी आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। ऐसा पहली बार है कि गणपति जी का भजन इंग्लिश भाषा में भी गाया गया है।