नई दिल्ली। ग्राहकों के बीच इस वक्त सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि क्या इससे उनके केबल का मासिक बिल बढ़ जाएगा अब टीवी देखने के लिए ट्राई की नई सिफारिशों के अनुसार, इसे चुनने का अधिकार दर्शकों को दिया गया है। अब उन्हें अपनी पसंद के चैनल और पैक्स चुनने का अधिकार होगा। यानी उन्हें केवल उन्हीं चैनलों के पैसे देने होगे, जो वो देखना चाहते हैं। जहां इस कदम से यह क्षेत्र मजबूत बनेगा वहीं ग्राहकों के बीच पारदर्शिता लाकर उन्हें चुनने की आजादी मिलेगी। हालांकि हर बदलाव की तरह, इस बदलाव में भी देश भर के लोगों को नई दर नीति अपनाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां इस समय लोगों के दिमाग में कई सवाल उभर रहे हैं, वहीं इसमें एक भ्रम की स्थिति पैदा बनी हुई है। इससे दर्शक सही फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
मासिक बिल बढ़ जाएगा? क्या होगा यदि वो 31 मार्च से पहले अपना चुनाव नहीं कर पाते हैं? क्या वो चैनल नहीं देख पाएंगे? इसी तरह अलग-अलग चैनलों और पैक्स के चुनाव करने को लेकर भी अनेक आशंकाएं हैं। दर्शकों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वो इन पैक्स को एक बार चुन लेने के बाद इसे दोबारा बदल पाएंगे? इस काम में दर्शकों का साथ देने के लिए भला उनके डिनर टेबल साथियों से बेहतर और कौन हो सकता है, जो इस नई व्यवस्था को आसानी से समझने में उनकी मदद कर सकें।
इस अभियान में पहला कदम बढ़ाते हुए ज़ी टीवी के ‘तुझसे है राब्ता‘ में प्रमुख नायिका का किरदार निभा रहीं रीम शेख आज दिल्ली पहुंचीं। राजधानी में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एक स्थानीय परिवार के घर जाकर इस व्यवस्था को लेकर उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया। साथ ही, एक बेहतर चुनाव करने के लिए उनका स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन किया ताकि उन्हें अपने पैसों का सही मूल्य मिले और वो अपने परिवार के पसंदीदा चैनलों को भी मिस ना करें। इस मल्टी सिटी कंज्यूमर एजुकेशन अभियान के तहत अनेक कलाकार दर्शकों के घरों में जाएंगे, जिसमें रीम की दिल्ली यात्रा पहला कदम है।
अपनी दिल्ली यात्रा और यहां अपने फैंस से मिलने को लेकर रीम ने कहा, ‘‘तुझसे है राब्ता के निष्ठावान दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। दिल से ज़ी की आभारी हूं। मेरे लिए यह रिश्ता बहुत खास है और मैं चाहती हूं यह रिश्ता और मजबूत बने। ट्राई की नई दर नीति की घोषणा के बाद यह देखा जा रहा है कि बहुत-से दर्शक अब भी चैनलों के पैक्स चुनने में अनेक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।