तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई के एक 15 वर्षीय लड़के अरविंद ने अपने कृषि प्रधान शहर में अक्सर किसानों को कम फसल की पैदावार के बारे में चिंता करते देखा है, जो अक्सर या तो गलत फसल के चयन के कारण होता है या फिर गलत किस्म के बीजों का उपयोग करने से होता है। इन किसानों की सहायता करने के लिए अरविंद ने ‘गोल्डन क्रॉप’ नामक एक ऐप विकसित करने का फैसला किया जो किसानों की कई फसलों में से, उचित फसल का चयन तथा इससे संबंधित कई पहलुओं पर मार्गदर्शन करता है एवं उन्हें मिट्टी के प्रकार को समझने में भी सहायता करता है।
यह ऐप उन फसलों की खेती का सुझाव देता है जो उस जगह की मिट्टी के प्रकार के साथ मिलती-जुलती हैं, साथ ही जलवायु परिस्थितियों की पहचान करके भौगोलिक स्थान के लाभ का उचित विकल्प प्रदान करता है, जिस कारण किसान अपने खेत से बेहतर उपज प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा यह ऐप फसल की कटाई के लिए आवश्यक दिनों का सही मूल्यांकन कर, उपयोगकर्ता को अपनी फसल का उचित बाजार मूल्य समझने में सहायता करता है।
इसके अलावा, ऐप किसानों को मिट्टी का परीक्षण करने की अनुमति देता है और उपयोगकर्ता को सीधे स्थानीय सॉयल टेस्टिंग प्रयोगशालाओं से जोड़ता है जिससे किसानों को सही फसल चयन करने में मदद मिलती है। ‘योर क्रॉप’ फीचर का उपयोग करके, किसान अपनी फसलों पर नज़र रख सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here