विश्व-स्तरीय फैक्‍चुअल एंटरटेनमेंट का प्रमुख डेस्टिनेशन, सोनी बीबीसी अर्थ अपने कार्यक्रम ‘फेस्टिवल ऑफ लाइफ’ के साथ दिवाली को रोशन करने के लिए तैयार है। चैनल दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई सफर पर लेकर जाएगा, जिसमें 12 शोज़ का दमदार प्रीमियर शामिल है। यह सभी शोज दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे, उन्हें तरह-तरह की जानकारी देकर प्रेरित करेंगे।

‘फेस्टिवल ऑफ लाइफ’ आपके लिए कई हैरतअंगेज शोज़ तथा डॉक्यूमेंट्रीज लेकर आ रहा है। ‘चेजिंग मॉन्‍स्‍टर’ के साथ समंदर की गहराइयों के रहस्यमयी विशालकाय जीवों के बारे में जानने से लेकर ‘वाइल्‍ड स्‍कैंडिनेविया’ के साथ ऑडिन एवं थोर की पौराणिक विरासत को जीवंत करने वाले खूबसूरत परिदृश्यों और वन्यजीवों को अपनी आंखों में कैद करने तक के लिए कुछ ना कुछ जरूर है।

जोआना लुमली के ‘स्पाइस ट्रेल एडवेंचर’ में विभिन्न महादेशों के प्रसिद्ध मसालों की उत्पत्ति के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसमें अलग-अलग खाद्य पदार्थों और संस्कृतियों का पता चलेगा। ‘साउथ कोरिया विथ अलेक्जेंडर आर्मस्ट्रॉन्ग’ और ‘अलेक्जेंडर आर्मस्ट्रॉन्ग इन श्रीलंका’ में कोरिया की जीवंत संस्कृति और श्रीलंका के समृद्ध सांस्कृतिक रूपों के छुपे खजानों की तलाश पूरी होगी। ‘अफ्रीका विद एड एडेपिटन’, दर्शकों को दूर-दूर तक फैले अफ्रीका के सफर पर लेकर जाएगा, जिसमें अफ्रीका के हरे-भरे मैदानों में रहने का वास्तविक अनुभव मिलेगा, वहीं ‘डॉग्स इन द वाइल्ड’ में जानवरों के एक बेमिसाल परिवार के जीवन की बेहद ही करीबी झलक देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here