नई दिल्ली, कोविड-19 को फैलने से रोकने के खिलाफ तत्काल सामूहिक लड़ाई की जरूरत के मद्देनजर RB (रेकिट बेंकाइजर) ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को अपना सहयोग देने के लिए भागीदारी की है। कंपनी ने तेजी से फैलने वाले संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 30,000 लीटर लाइजॉल और हार्पिक उपलब्ध कराया है।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम सक्रियता से कंटेनमेंट जोन, कोविड केयर सेंटर्स और अस्पतालों, क्वॉरंटीन सेंटर्स सहित अन्य संक्रमित क्षेत्रों को डिसइनफेक्ट करने का काम कर रहा है। इस गठबंधन के माध्यम से, राजधानी में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को डिसइनफेक्ट करने के लिए नगर निगम को गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाकर RB अपना सहयोग देना चाहती है।
इस पहल पर बोलते हुए, नरसिम्हन ईश्वर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, RB हाईजीन, साउथ एशिया ने कहा, “हम स्वास्थ्य केंद्रों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को अपना समर्थन देना चाहते थे, जो हमारे देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। इसलिए हमने डिसइनफेक्शन के लिए अपने भरोसेमंद ब्रांड लाइजॉल और हार्पिक को दान करने का फैसला किया है। हम आभारी हैं कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के साथ हमारी भागीदारी संक्रमण की चेन को तोड़ने और स्वयं को एवं दूसरों को सुरक्षित रखने में इन अद्भुत संस्थानों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की मदद करेगी।”
सुश्री, इरा सिंघल, डिप्टी कमिश्नर, रिमुनेरेटिव प्रोजेक्ट सेल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम, ने कहा, “कोविड-19 महामारी और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से हमें कोई समझौता न करना पड़े यह सुनिश्चित करने के लिए, हमनें RB के साथ यह भागीदारी की है। यह भागीदारी हमें ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराएगी, जो हमें वायरस से लड़ने के लिए विभिन्न क्षेत्रों को डिसइनफेक्ट करने में मदद करेंगे। हम इस उदार योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उत्पादों को शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए हम उनके आभारी हैं।”
RB इंडिया ने हाल ही में महामारी संकट से जंग में भारतीय राज्यों विशेषकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मचारियों की मदद करने के लिए 10 लाख लीटर लाइजॉल और हार्पिक को दान करने की घोषणा की है।
RB के बारे में:
RB* एक स्वच्छ और स्वस्थ दुनिया के निर्माण में सुरक्षा, आरोग्य और पोषण के अपने उद्देश्यों से प्रेरित है। हम उच्चतम गुणवत्ता वाली स्वच्छता, कल्याण और पोषण को हर किसी के लिए एक मूल अधिकार बनाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
RB को 190 देशों में एक भरोसेमंद घरेलू ब्रांड बनने पर गर्व है। इन घरेलू ब्रांड में एनफामिल, न्यूट्रामाइजिन, न्यूरोफेन, स्ट्रेपसिल्स, गेविसकॉन, म्यूसीनेक्स, ड्यूरेक्स, स्कॉल, क्लियरसिल, लाइजॉल, डेटॉल, वीट, हार्पिक, सिलिट बैंग, मॉर्टिन, फिनिश, वैनिश, कैलगॉन, वूलाइट, एयरविक और अन्य शामिल हैं। दुनियाभर में उपभोक्ताओं द्वारा एक दिन में 2 करोड़ RB उत्पाद खरीदे जाते हैं।
RB का जुनून है उपभोक्ताओं और लोगों को प्राथमिकता देना, नए अवसरों की खोज करना, हम जो भी कर रहे हैं उसमें उत्कृष्टता हासिल करना और अपने सभी भागीदारों के साथ साझा सफलता का निर्माण करना। यही जुनून हमारे दुनियाभर में कार्यरत 40,000 से अधिक विविध और प्रतिभाशाली सहयोगियों को सही दिशा में कार्य करते हुए उनका मार्गदर्शन करता है।