आईटीसी लिमिटेड का घरेलू लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल को अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन चॉकलेट अनुभव के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में फैबेल ने इंडस्ट्री को कुछ नये और अनोखे चॉकलेट्स स्वाद जैसे फैबेल ट्रिनिटी- ट्रफलेट्स विशिष्ठ चॉकलेट को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के लिए जाना जाता है। इसी तरह फैबेल फिइनेस को विश्व की सर्वश्रेष्ठ चॉकलेट के लिए जाना जाता है, जो कि चॉकलेट इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क है।
सर्वोच्चता की अपनी प्रथा को कायम रखते हुए फैबेल ने इस बार चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक अनूठा प्रयोग किया है, फैबेल वन अर्थ कलेक्शन या संग्रह, जो कि वसुधैवकुटंबंकम- पूरी धरती एक परिवार से प्रेरित है। आईटीसी शैरेटन होटल नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में फैबेल ने आस्ट्रेलियन खाद्य समीक्षक और टीवी प्रस्तुतकर्ता शेफ एंडी एलन के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत इसे लांच किया, जो वैश्विक और परंपराओं का सम्मिश्रण है।
द सिग्नेचर लक्जरी चॉकलेट को उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्रियों और कोकोओ से हस्तनिर्मित किया गया है। इसमें दस प्रमुख ट्रफल्स डाले गए हैं, सभी दस ट्रफल्स बेहतरीन सार और उच्च स्वाद के लिए जाना जाता है यह सभी उच्च गुणवत्ता पर सामग्रियां दस प्रमुख देश अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंगलैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती हैं।

आईटीसी फैबेल मास्टर चॉकलेटियर्स, अपनी उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाते हैं। चॉकलेट में प्रयोग किए गए प्रत्येक ट्रफल्स को बेहतर बनाने के लिए शेफ एंडी एलन के साथ कई चरण के प्रयोग किए गए, इसके साथ ही चॉकलेट को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई प्रयोगिक सत्रों का आयोजन किया गया। बेहतरीन सामग्रियों के चयन में अफगान से फिग्स, आस्ट्रेलिया मैकाडेमिया, बांग्लादेश का पोस्तो, इंग्लैंड का मोरेलो चेरी, भारत के अखरोट, कंडेंस्ड होल मिल्क नीदरलैंड से, न्यूजीलैंड के सेब, पाकिस्तान से एक्वा रोज, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से बेहतरीन संतरों से फैबेल के नए चॉकलेट संग्रह को अनूठे रूप से तैयार किया गया है। प्रत्येक ट्रफल हर देश की अपनी अलग तरह की विशेष कहानी कहता है, जिससे यह संग्रह प्रेरित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here